सैफ अंडर-17 बालक फुटबॉल प्रतियोगिता में भारत बनी सैफ चैंपियन
Last Updated 15 Sep 2022 08:56:05 AM IST
भारत ने सैफ अंडर-17 बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया है। बुधवार को रेसकोर्स इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गये फाइनल मुकाबले में भारत ने नेपाल को 4-0 से हरा दिया।
![]() सैफ अंडर-17 बालक फुटबॉल प्रतियोगिता में भारत बनी सैफ चैंपियन |
भारत की टीम ग्रुप मुकाबले में नेपाल के खिलाफ 1-3 से हार गयी थी, लेकिन फाइनल में विपक्षी टीम की एक न चलने दी।
भारत के लिए बॉबी सिंह (18), कोरू सिंह (30), कप्तान वानलालपेका गुइटे (63) और अमन (94) ने गोल किया।
भारत के साहिल टूर्नामेंट के बेस्ट गोलकीपर घोषित हुए।
| Tweet![]() |