गीतिका, अलफिया को स्वर्ण, भारत को 14 पदक

Last Updated 05 Jul 2022 12:39:33 AM IST

मौजूदा युवा विश्व चैंपियन अलफिया पठान और गीतिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कजाकिस्तान के नूर सुल्तान में पहले एलोडरे मुक्केबाजी कप में स्वर्ण पदक जीता।


गीतिका, अलफिया को स्वर्ण, भारत को 14 पदक

भारत की जमुना बोरो और कलाइवानी श्रीनिवासन को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

भारत ने दो स्वर्ण, दो रजत और दस कांस्य पदक समेत कुल 14 पदक अपने नाम किए।

अलफिया ने 2016 की विश्व चैंपियन लज्जत कुंगेइबायेवा को महिलाओं के 81 किलो फाइनल में 5-0 से हराया।

वहीं गीतिका ने कलाइवानी को महिलाओं के 48 किलो वर्ग में 4-1 से मात दी।

जमुना को उजबेकिस्तान की नाइजिना उक्तामोवा ने 54 किलो वर्ग में 5-0 से हराया।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment