ताउते ने वानखेड़े स्टेडियम में जमकर पहुंचाया नुकसान

Last Updated 18 May 2021 06:13:47 PM IST

समुद्री तूफ़ान ताउते ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में स्थित वानखेड़े स्टेडियम को गहरा नुकसान पहुंचाया है औऱ स्टेडियम की 16 फीट की साइटस्क्रीन को तहस-नहस कर डाला।


ताउते ने वानखेड़े स्टेडियम में जमकर पहुंचाया नुकसान

ताउते तूफान ने 90 किलो प्रतिघंटे की रफ्तार से दस्तक दी। उसने मुंबई और आसपास के इलाकों में जमकर तबाही मचाई।  कई इलाकों में पानी भर गया।  तो कई मकान ढह गए।  कई घरों की छतें भी उड़ा ले गया ताउते। 

ताउते की मचाई तबाही का खौफनाक मंजर देखने के बाद हर कोई हिल गया।  इस तूफान ने लोगों के घर उजाड़े, उनके जान, माल को नुकसान पहुंचाया तो साथ ही क्रिकेट को भी नुकसान पहुंचाया।

टीम इंडिया के प्रमुख  कोच रवि शास्त्री  का सिर भी ताउते तूफान की ताकत देख चकराता दिखा।  ताउते जब मुंबई को तबाह और बर्बाद कर रहा था, उस वक्त रवि शास्त्री ट्विटर पर उसके जोर का वर्णन अपने शब्दों में कर रहे थे । उन्होंने लिखा-‘‘तूफान तो तूफान होता है बहुत खतरनाक था।  ये अब भी जारी है।  हमारे फींगर क्रॉस हैं इस उम्मीद के साथ कि तूफ़ान ज्यादा तबाही न मचाए।’’

रवि शास्त्री बेशक ताउते से ज्यादा तबाही की उम्मीद न कर रहे हों. लेकिन मुंबई से गुजरात का रुख करते करते उसने वानखेड़े स्टेडियम को नुकसान पहुंचा ही दिया।  ताउते तूफान ने वानखेड़े की 16 फीट की साइटस्क्रीन को तहस-नहस कर डाला।  मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने  बताया कि नॉर्थ स्टैंड पर लगी साइट स्क्रीन को तूफान से नुकसान हुआ है। हवा के तेज दबाव से वो गिर गई है।

वार्ता
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment