अयोध्या: खेल जगत की हस्तियों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सराहा
खेल जगत की हस्तियों ने अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है।
|
उच्चतम न्यायालय ने शनिवार को एकमत से अयोध्या में विवादित स्थल राम जन्मभूमि पर मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करते हुये केन्द्र सरकार को निर्देश दिया कि ‘सुन्नी वक्फ बोर्ड’ को मस्जिद के निर्माण के लिये पांच एकड़ भूमि आवंटित की जाये।
भारत के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग ने भगवान राम की तस्वीर ट्वीट करके लिखा ,‘‘ श्रीराम जय राम , जय जय राम ।’’
Shri Ram Jai Ram Jai Jai Ram pic.twitter.com/FmpRkpY5Ay
— Virender Sehwag (@virendersehwag) November 9, 2019
Virender Sehwag reacts after SC announces Ayodhya land case verdict
पहलवान योगेश्वर दत्त ने भी उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत किया। योगेश्वर ने ट्वीट कर लिखा ‘‘ सर्वोच्च न्यायलय ने राम मंदिर के पक्ष में लिया फैसला। आज का दिन इतिहास के पन्नों पर अंकित हो गया है।... जय श्री राम।’’
सर्वोच्च न्यायलय ने #RamMandir के पक्ष में लिया फैसला।
— Yogeshwar Dutt (@DuttYogi) November 9, 2019
आज का दिन इतिहास के पन्नो पर अंकित हो गया है।
श्री राम जन्मभूमि पे 500 सालों से जो घाव एक नासूर बन चुका था उसको जड़ से उखाड़ फेकने के लिए सर्वोच्च न्यायालय का धन्यवाद! खास कर के इस सरकार के कौशल को मेरा साधुवाद.
जय श्री राम
| Tweet |