बैडमिंटन : सायना इंडोनेशिया ओपन फाइनल में पहुंचीं
Last Updated 27 Jan 2018 02:29:56 PM IST
भारत की सबसे सीनियर महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने शनिवार को यहां जारी इंडोनेशिया मास्टर्स टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है.
बैडमिंटन : सायना इंडोनेशिया ओपन फाइनल में पहुंचीं |
सायना ने सेमीफाइनल में थाईलैंड की रातनाचोक इंतानोन को सीधे गेमों में हराया.
सायना ने यह मैच 49 मिनट में 21-19, 21-19 से जीता.
| Tweet |