नैनीताल के वीरभट्टी में अवैध मदरसा होगा ध्वस्त, सीएम ने दिए निर्देश

Last Updated 23 Oct 2023 12:57:35 PM IST

उत्तराखंड में अवैध निर्माण पर मुख्यमंत्री पुश्कर धामी के सख्त एक्शन के बाद लगातार सरकारी जमीनों को अवैध अतिक्रमण से मुक्त करने का काम जारी है। इसके साथ ही अवैध धार्मिक स्थलों पर भी अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही जारी है।


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुश्कर धामी

इन सब के बीच, मुख्यमंत्री धामी ने अब अवैध मदरसों पर भी सख्त एक्शन लिया है। नैनीताल के वीरभट्टी में जिस तरह से 24 बच्चों के साथ प्रताड़ना का मामला सामने आया था, उसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने इस पर सख्त कदम उठाया है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर अब नैनीताल के वीरभट्टी केअवैध मदरसों पर भी ध्वस्तीकरण की कार्यवाही होगी।

वहीं अवैध धार्मिक अतिक्रमण पर भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सख्ती का असर दिखने लगा है। सबसे पहले पहले टांडा के जंगल में अतिक्रमण कर बनाई गई मस्जिद और फिर मदरसे को ध्वस्त किया गया। उसके बाद अब नैनीताल से सटे वीरभट्टी में करीब 13 सालों से संचालित विवादित अवैध अंजुमनइकरा मदरसे को भी ध्वस्त किया जाएगा। इसके लिए एसडीएम ने संचालक को नोटिस जारी कर दिया है।

जिला प्रशासन की टीम ने 8 अक्टूबर को वीरभट्टी क्षेत्र में संचालित हो रहे अवैध मदरसे का पर्दाफाश किया था। जिसमें टीम ने वहाँ रखे गए 24 बच्चों को उनके स्वजनों के सुपुर्द किया था। टीम ने उस मदरसे को सील भी कर दिया था। पूछताछ में बच्चों ने मदरसा संचालक पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। सरकारी भूमि पर अवैध रूप से मदरसे का निर्माण किया गया था। जिसके बाद अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस मदरसे को ध्वस्त किया जायेगा।

अब तक जांच में प्रदेश में 50 से अधिक मदरसे संदिग्ध पाए गए हैं। जांच के आधार पर सरकार सभी के विरुद्ध कार्यवाई करेगी।

आईएएनएस
नैनीताल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment