उत्तराखंड : शव-वाहन खाई में गिरा, 8 मरे
Last Updated 28 Jan 2019 12:32:13 AM IST
उत्तराखंड के चंपावत जिले के लोहाघाट इलाके में रविवार को शव को ले जा रहा एक वाहन 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।
![]() शव-वाहन खाई में गिरा, 8 मरे (सांकेतिक फोटो) |
चंपावत के पुलिस अधीक्षक (एसपी) धीरेंद्र गुंजयाल ने कहा कि दुर्घटना उस समय हुई, जब शव-वाहन बराकोट इलाके से श्मशान घाट जा रहा था।
उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र में बचाव अभियान की समीक्षा कर रहे हैं और घायल 12 लोगों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां दो ने दम तोड़ दिया।
| Tweet![]() |