सपा ने ठुकराया राममंदिर दर्शन के आमंत्रण, कहा- हम लोग अलग से जायेंगे

Last Updated 07 Feb 2024 01:11:51 PM IST

उत्तरप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा 11 फरवरी को राममंदिर दर्शन के लिए आमंत्रण को समजवादी पार्टी ने ठुकरा दिया है।


सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने 11 फरवरी को रामलला के दर्शन की बात कही है। हम समाजवादी पार्टी के लोग नहीं जाएंगे। हम भाजपा के साथ नहीं, अलग से अयोध्या जाएंगे।

बुधवार को विधानसभा में शिवपाल यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 11 फरवरी को हम लोग अयोध्या नहीं जाएंगे। हम लोग अलग से जायेंगे। इसके लिए हम अपने नेता विरोधी दल से बात करेंगे। प्राण प्रतिष्ठा में जाने के लिए तैयार थे, लेकिन उसमें हमारे अध्यक्ष को आमंत्रण नहीं मिला था।

ज्ञात हो कि उत्‍तर प्रदेश विधानसभा के सभी सदस्यों को 11 फरवरी को अयोध्‍या में भगवान राम के दर्शन के लिए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने आमंत्रित किया है।

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि 11 फरवरी को सभी सदस्य अयोध्‍या धाम चलने के लिए आमंत्रित हैं।

प्रात: आठ बजे यहां विधानसभा परिसर में सभी सदस्य आ जाएंगे और हम सभी लोग एक साथ जाएंगे।

उन्‍होंने कहा कि हमने बसों की व्‍यवस्‍था की है। मैं भी बस में चलूंगा।

आईएएनएस
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment