UP crime : गाजियाबाद में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Last Updated 27 Dec 2023 07:13:20 AM IST

गाजियाबाद जिले के लिंक रोड इलाके में नौ वर्षीय लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।


गाजियाबाद में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

साहिबाबाद क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश उपाध्याय ने बताया कि यह घटना 17 दिसंबर की है, जब नाबालिग एक सामुदायिक भोज (भंडारा) में गई थी, इस दौरान आरोपी लव कुश उस लड़की को बहाने से सुनसान जगह ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

उपाध्याय ने बताया कि लव कुश ने जब रविवार को बच्ची को दोबारा बुलाया तो उसने अपनी नानी को घटना के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने लव कुश को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

भाषा
गाजियाबाद


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment