मथुरा में सविता सिंह सौरोत को मिल रहा है अपार जन समर्थन !

Last Updated 14 Nov 2023 03:12:24 PM IST

देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां जोरों पर हैं।


सविता सिंह सौरोत समाज सेविका

सभी पार्टी के बड़े-बड़े नेता इस समय उन राज्यों में प्रचार-प्रसार करने में व्यस्त हैं, जबकि उत्तर प्रदेश के लगभग सभी नेता चुनाव खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं। अब आप सोचेंगे कि आखिर उत्तर प्रदेश के नेताओं का उन चूनावों से क्या मतलब है। जी हां, मतलब है, क्योंकि उन चूनावों के खत्म होने के बाद उत्तर प्रदेश के उन नेताओं के नाम पर मंथन होगा जो लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारियों में लगे हुए हैं। वैसे तो उत्तर प्रदेश में लोकसभा की कई हॉट सीटें हैं, लेकिन मथुरा को लेकर इस समय ज्यादा गहमागहमी है। इसका कारण है, इस सीट से ज्यादा संभावित लोगों की दावेदारी।

इसी सीट से एक प्रबल दावेदार हैं सविता सिंह सौरोत। मथुरा की मशहूर समाज सेविका सविता सिंह सौरोत इस समय सुर्खियों में हैं। उनकी समाज सेवा की चर्चा मथुरा से लेकर दिल्ली तक है। बीजेपी के बड़े-बड़े नेता उनकी कार्यशैली और उनकी क्षमता से वाकिफ़ हैं। क्षेत्र की जनता भी उन्हें अपना प्रतिनिधि बनते हुए देखना चाहती है। हालांकि सविता सिंह इस बात से इनकार करती हैं, वो सीधे-सीधे कहती हैं कि वो बीजेपी की सच्ची सिपाही हैं। उन्हें पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे वो बखूबी निभाएंगी। लेकिन वह चुनाव लड़ने का पूरा मन बना चुकी हैं।

वह दावे के साथ कहती हैं कि अगर पार्टी ने उन्हें मौका दिया तो वह मथुरा की सीट जीत कर एक बार फिर पार्टी की झोली में डाल देंगी। खैर सबको इंतज़ार है विधानसभा चूनावों के समापन की। लेकिन मथुरा में सविता सिंह सौरोत को जो जन समर्थन मिल रहा है, उसे देखते हुए एक बात तो दावे के साथ कही जा सकती है कि भले ही मथुरा सीट से कितने भी दावेदार हों लेकिन सविता सिंह का नाम सबसे ऊपर रहने वाला है।

 

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment