जो भगवान का दर्शन करने आते हैं उनकी सेवा करती हैं सविता सिंह सौरोत
वैसे तो मथुरा, वृन्दावन और बरसाना के मंदिरों में दर्शन करने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी हर साल लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं।
![]() श्रद्धालुओं के साथ सविता सिंह सौरोत |
सब लोग भगवान श्री कृष्ण और राधा के दर्शन कर लाभान्वित होते हैं। लेकिन मथुरा के कम ही लोग ऐसे हैं जो इन श्रद्धालुओं की सेवा करने के लिए तन,मन और धन समेत इनके साथ खड़े रहते हैं। इन्ही लोगों में से एक नाम है सविता सिंह सौरोत का। मथुरा की मशहूर समाजसेविका सविता सिंह, हर वर्ष श्रद्धालुओं की मेजबानी करती हैं। देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं को उनके ठहरने से लेकर खाने तक का ध्यान रखती हैं।
अभी हाल में ही गुजरात से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं को उन्होंने एक-एक मंदिरों का दर्शन कराया। उनकी जो भी दिक्क़तें थीं, उन्हें दूर कर, रहने का बढ़िया इंतजाम करवाया। नर सेवा, नारायण सेवा से प्रेरित सविता सिंह को लगता है कि जो भी श्रद्धालु मथुरा, वृंदावन या बरसाने आते हैं। खास करके जो दूर-दूर से आते हैं। उन्हें यहां कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लिहाजा उन्होंने बीड़ा उठाया कि वह मंदिर दर्शन बाद में करेंगी पहले उनका दर्शन करेंगी, जो श्री कृष्णा और राधा का दर्शन करने आए हैं।
उन्होंने सोचा पहले उनका दर्शन किया जाए जो श्रद्धालु हैं। इसी सोच के साथ सविता सिंह वर्षों से निरंतर श्रद्धालुओं की सेवा में लगी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आज देश के कोने-कोने में सविता सिंह को जानने वाले लोग मिल जाएंगे। सविता सिंह ने लोगों की सेवा करना ही अपना उद्देश्य बना लिया है। जो भी श्रद्धालु यहां से लौटकर वापस जाते हैं, वो सविता सिंह को दिल से दुआएं देकर जाते हैं। उनकी सेवा भाव को देखकर कई श्रद्धालुओं को संदेह होने लगता है।
वो लोग पूछने लगते हैं कि मैडम आप यहां की सांसद या विधायक हैं क्या? वो मुस्करा कर एक ही जवाब देती हैं। नहीं भइया, मैं ना सांसद हूँ और ना ही विधायक। बस एक प्रभु की सेविका हूँ। हां, भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी की कृपा हुई और बीजेपी हाई कमान ने अगर टिकट दे दिया तो चुनाव जरूर लडूंगी। श्रद्धालु उन्हें सांसद या विधायक बनने की दुआएं देकर चले जाते हैं।
| Tweet![]() |