रामलला के दर्शन के बाद Kangana Ranaut ने कहा, मंदिर के लिए शताब्दियों से हिंदुओं ने किया संघर्ष

Last Updated 26 Oct 2023 05:53:13 PM IST

बॉलीवुड की प्रसिद्ध अदाकारा कंगना रनौत ने कहा कि अयोध्या में रामलला का मंदिर बन गया। यह हिंदुओं का सदियों पुराना संघर्ष है और हमारी पीढ़ी इस दिन को देख पा रही है। मैंने अयोध्या पर एक स्क्रिप्ट लिखी है और बनाई भी है।


बॉलीवुड की प्रसिद्ध अदाकारा कंगना रनौत

कंगना गुरुवार को अयोध्या पहुंची, जहां उन्होंने रामलला के दर्शन और पूजन किए। इस दौरान उन्होंने अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के कामकाज को भी देखा। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आखिरकार रामलला का मंदिर बन गया। इसके लिए शताब्दियों से हिंदुओं ने संघर्ष किया।

कंगना ने कहा कि मंदिर के लिए 600 वर्षों का लंबा संघर्ष रहा है। अगर यह आज संभव हुआ है तो मोदी और योगी सरकार की वजह से। जैसे ईसाईयों का सबसे बड़ा धर्मस्थल वेटिकन सिटी है, वैसे ही राम मंदिर हिंदुओं के लिए है। यह देश और सनातन धर्म के लिए विश्व के सामने सबसे बड़ा सिंबल होगा।

कंगना ने कहा कि यह पूरे विश्व में हमारे सनातन संस्कृति का प्रतीक बनेगा। यह दिन 22 जनवरी 2024 को आ रहा है जब प्रधानमंत्री जी यहां आएंगे। मेरी फिल्म 'तेजस' में भी राम मंदिर की भूमिका है, जो भारतीय वायुसेना पर आधारित है।

आईएएनएस
अयोध्या


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment