Up Nikay Chunav: यूपी के 37 जिलों में निकाय चुनाव, जानें अब तक वोटिंग प्रतिशत
उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में राज्य के 37 जिलों में एक बजे तक 24.24 प्रतिशत मतदान हुआ है।
- 15:37 : पहले चरण में सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर और वाराणसी मंडल के 37 जिलों में वोट डाले जा रहे हैं।
- 15:37 : कसारी-मसारी के श्यामलाल इंटर कॉलेज के बूथ पर सन्नाटा पसरा रहा। बुर्के में मतदान के लिए पहुंचने वाली महिलाओं पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
- 15:36 : अतीक अहमद के गढ़ चकिया के अल हमरा गर्ल्स इंटर कॉलेज के बूथ पर उत्साह फीका रहा। यहां न पहले की तरह कतारें लगीं ना ही मतदान केंद्र के बाहर ही लोग जमा नजर आए।
- 15:36 : कई बूथों पर वोटर लिस्ट से नाम गायब होने पर मतदाता परेशान होकर इधर-उधर भटकते नजर आए।
- 15:36 : सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जनता भाजपा की सरकार से नाराज हो चुकी है। जैसे ही लोकसभा के चुनाव होंगे तो बिल्कुल जनता भाजपा को हटाने काम करेगी।
- 15:36 : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पत्नी के साथ लखनऊ में वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज आधी रात को महिलाएं कहीं भी चाय कॉफी पीते नजर आती है। पिछली सरकारों के दौरान ऐसा नहीं था।
- 15:35 : मुरादाबाद में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पत्नी, बेटे और बहू के साथ मतदान किया।
- 15:35 : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज के महर्षि वाल्मीकि इंटर कॉलेज में अपनी पत्नी के साथ वोट किया।
- 15:35 : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुबह गोमती नगर के विपुल खंड स्थित स्कॉलर्स होम बूथ पर वोट डाला।
- 15:35 : लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार के अनुसार राजधानी में 29.94 प्रतिशत मतदान हुआ है।
- 15:34 : राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि प्रतापगढ़ में 31.34 प्रतिशत और कौशांबी में 34.31प्रतिशत मतदान हुआ।
- 15:34 : उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में राज्य के 37 जिलों में एक बजे तक 24.24 प्रतिशत मतदान हुआ है।
- 13:32 : निर्वाचन आयोग के मुताबिक प्रदेश में दो चरणों में चार मई और 11 मई को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान होगा और 13 मई को मतगणना होगी।
- 13:32 : आयोग के बयान के अनुसार, नगर निगमों के 10 पार्षदों समेत कुल 85 प्रतिनिधि पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
- 13:31 : लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार के मुताबिक राजधानी में पूर्वाह्न 11 बजे तक 18.72 प्रतिशत मतदान हुआ।
- 13:29 : 11 बजे तक श्रावस्ती में 28.13 फीसद मतदान हुआ है, वहीं शामली में 27.5 प्रतिशत वोट पड़े हैं।
- 13:28 : पहले चरण में प्रदेश के नौ मंडलों के 37 जिलों में पूर्वाह्न 11 बजे तक औसतन करीब 19 प्रतिशत मतदान हुआ।
- 13:13 : मुजफ्फरनग में सुबह 9 बजे तक कुल 10.26 % वोटिंग मुजफ्फरनगर नगर पालिका 9.48 % चरथावल 9.54 पुरकाजी 13.29 खतौली 11.57 बुढ़ाना 12.19 शाहपुर 14.26 सिसौली 10.44 जानसठ 11.68 मीरापुर 9.86 भोकरहेड़ी 12.49 कुल प्रतिशत 10.26 अब तक कुल 64000 वोट डाले गए।
- 12:50 : मुरादाबाद में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने वोट डाला।
- 11:34 : राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि सुबह नौ बजे तक औसतन 9.94 प्रतिशत मतदान हो चुका है।
- 10:45 : प्रयागराज के DM ने बताया कि बहुत से आदर्श बूथ बनाए गए हैं, जहां वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के लिए विशेष व्यवस्थाएं हैं।
- 10:44 : प्रयागराज के DM संजय कुमार खत्री ने कहा कि आज नगर निगम की 1180 बूथों पर मेयर और पार्षदों के निर्वाचन के लिए मतदान चल रहा है। मतदान शांतिपूर्वक जारी है। पूरे नगर निगम को 19 जोन और 110 सेक्टरों में भाजित किया है। शहर में 5 पिंक बूथ बनाए गए हैं।
- 10:12 : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ के सभी मतदाताओं से अपील की कि कि वो मतदान निश्चित रूप से करें।
- 10:11 : मायावती ने कहा कि हमारी पार्टी ये चुनाव अकेले अपने बलबूते पर और पूरी तैयारियों के साथ लड़ रही है और हमें पूरा भरोसा है कि हमारी पार्टी को अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी।
- 10:10 : उत्तर प्रदेश नगरपालिका चुनाव 2023 में प्रदेश के मंत्री संजय निषाद ने प्राथमिक विद्यालय पादरी बाजार से अपना वोट डाला।
- 9:48 : इस चरण में करीब 2.40 करोड़ मतदाता 7,593 पदों के लिए 44 हजार से अधिक उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
- 9:47 : पहले चरण का मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया है। मतदान शाम छह बजे तक होगा। मतदान के लिए बुधवार सुबह ही पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई थीं।
- 9:32 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी नगर निगम के चुनाव पर पूरे प्रदेश और देश की नजर है। ऐसे में यहां मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह पूरी नजर बनाए हुए हैं।
- 9:31 : महापौर और पार्षद पद के लिए ईवीएम से मतदान होगा जबकि अन्य पदों के लिए मतपत्रों से वोटिंग हो रही है।
- 9:31 : मतदाताओं में चुनाव को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मतदान के लिए लोग सुबह से कतार में खड़े हैं।
- 9:31 : बसपा प्रमुख मायावती ने उत्तर प्रदेश नगरपालिका चुनाव 2023 के लिए अपना वोट डाला। मायावती ने लखनऊ के चिल्ड्रेन पैलेस म्युनिसिपल स्कूल में अपने मताधिकार का उपयोग किया।
- 9:30 : इस चरण में कुल 7,592 पदों के लिए चुनावी रण में उतरे 44,226 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम और मतपेटियों में बंद हो जाएगा।
- 9:20 : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि हम प्रदेश की जनता से अपील करते हैं कि अपने घरों से निकलकर पहले मतदान करें फिर जलपान करें और हर स्थिति में शहरों की सरकार को मजबूती प्रदान करें। चुनाव आयोग लगातार बेहतर ढंग से काम कर रहा है।
- 9:19 : निकाय चुनाव के मतदान से पहले पोलिंग बूथ पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई।
- 9:19 : योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुझे विश्वास है कि यह चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होंगे। मतदान हमारा कर्तव्य है जिसका बेहतर उपयोग किया जाना चाहिए इसलिए मेरी प्रदेश के मतदाताओं से अपील है कि मतदान अवश्य करें।
- 9:18 : उत्तर प्रदेश के राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निकाय चुनाव के लिए गोरखपुर की वार्ड संख्या-797 में मतदान किया।
![]() |
राज्य के नौ मंडलों के 37 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी है।
राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि प्रथम चरण के लिए सुबह सात बजे से वोटिंग हो रही है। शाम छह बजे तक मतदान होगा। उन्होंने बताया कि एक बजे तक 24.24 प्रतिशत मतदान हो चुका है।
उन्होंने बताया कि प्रतापगढ़ में 31.34 प्रतिशत और कौशांबी में 34.31प्रतिशत मतदान हुआ। लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार के अनुसार राजधानी में 29.94 प्रतिशत मतदान हुआ है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुबह गोमती नगर के विपुल खंड स्थित स्कॉलर्स होम बूथ पर वोट डाला। वोट डालने के बाद वोटिंग साइन दिखाया। कहा कि मैं लखनऊ के सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि वो मतदान निश्चित रूप से करें।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज के महर्षि वाल्मीकि इंटर कॉलेज में अपनी पत्नी के साथ वोट किया।
मुरादाबाद में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पत्नी, बेटे और बहू के साथ मतदान किया।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पत्नी के साथ लखनऊ में वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज आधी रात को महिलाएं कहीं भी चाय कॉफी पीते नजर आती है। पिछली सरकारों के दौरान ऐसा नहीं था।
सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जनता भाजपा की सरकार से नाराज हो चुकी है। जैसे ही लोकसभा के चुनाव होंगे तो बिल्कुल जनता भाजपा को हटाने काम करेगी।
पहले चरण में सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर और वाराणसी मंडल के 37 जिलों में वोट डाले जा रहे हैं। इन जिलों में 2.40 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे।
प्रथम चरण में नगर निगमों के 10 महापौर और 820 पार्षदों, 103 नगर पालिका परिषद अध्यक्षों, 2,740 नगर पालिका परिषद सभासदों, 275 नगर पंचायत अध्यक्षों और 3,645 नगर पंचायत सदस्यों समेत कुल 7,593 पदों के लिए 44 हजार से अधिक उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
| Tweet![]() |