पुलिस रिमांड में समर सिंह बताएगा आकांक्षा दुबे की सच्चाई

Last Updated 08 Apr 2023 07:12:12 PM IST

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने बनारस के एक होटल में 25, 26 की रात को आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में भोजपुरी गायक समर सिंह के खिलाफ बनारस के सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज हुआ थ।


पुलिस रिमांड में भोजपुरी गायक समर सिंह

भोजपुरी गायक समर सिंह को गाजियाबाद की नंदग्राम थाना पुलिस ने  बिते शुक्रवार को राजनगर एक्सटेंशन की चार्म्स क्रिस्टल सोसायटी से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के समय बनारस की पुलिस भी साथ थी। यहां से पुलिस उसे बनारस लेकर गई।

रास्ते में पुलिस से बातचीत के दौरान समर सिंह ने एक चौकाने वाला बयान दिया, उसने पुलिस को बताया कि आत्महत्या करने के एक दिन पहले यानी 25 मार्च को आकांक्षा दुबे ने उसे फोन किया था लेकिन वह जहां पर वहां मौजूद था, वहां शोर-शराबा ज्यादा हो रहा था जिसकी वजह से दोनों की ठीक से बात नहीं हो पाई। मात्र  5.6 सेकेंड में ही फोन कट गया था।

समर सिंह रास्ते भर पुलिस के सामने गिड़गिड़ाता रहा। वह बार बार कहता रहा कि उसे इस मामले में बलि का बकरा बनाया जा रहा है। समर सिंह भले ही कुछ भी बयान दे रहा हो, लेकिन इतना तो तय है कि आकांक्षा दुबे ने बिना किसी बड़े कारण के आत्महत्या नही की होगी। पुलिस समर सिंह को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगेगी। पुलिस रिमांड में लेकर जब पूछताछ करेगी तो हो सकता है कि समर सिंह कुछ ऐसी बातें बताए जिससे आकांक्षा दुबे की आत्महत्या करने के पीछे की असली वजह का खुलासा हो सके।

 

शंकर जी विश्वकर्मा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment