यूपी के सहारनपुर में दोस्त की नाबालिग बेटी से रेप, गिरफ्तार
Last Updated 14 Dec 2022 08:56:48 AM IST
सहारनपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग से उसके पिता के दोस्त ने दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
![]() यूपी के सहारनपुर में दोस्त की नाबालिग बेटी से रेप, गिरफ्तार |
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूरज राय ने बताया कि लड़की की मां ने बताया कि आरोपी अपनी बीमार पत्नी की मदद करने के बहाने उसकी बेटी को अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने कहा कि आरोपी उसके पति का दोस्त था और अक्सर उसके घर आया करता था।
कुछ दिन पहले वह उसके घर आया और अपनी बीमार पत्नी की देखभाल के लिए उसकी 17 वर्षीय बेटी को अपने साथ ले गया। 10 दिन बीत जाने के बाद महिला ने उससे अपनी बेटी को वापस भेजने को कहा तो आरोपी ने कहा कि उसने उससे शादी कर ली है।
अधिकारी ने बताया कि महिला ने अपनी बेटी को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोपी की पत्नी को भी नामजद किया गया है।
| Tweet![]() |