Mainpuri By Poll Result 2022: मैनपुरी में प्रचंड जीत की ओर डिंपल यादव, शिवपाल की पार्टी सपा में शामिल

Last Updated 08 Dec 2022 03:24:42 PM IST

मैनपुरी में डिंपल की जीत के करीब हैं उससे पहले शिवपाल ने अपनी पार्टी प्रसपा को सपा में विलय का ऐलान कर दिया है। शिवपाल यादव सपा में शामिल हो गए हैं।


जबकि खतौली और रामपुर में सत्तारूढ़ दल भाजपा काफी पीछे चल रही है। इसी बीच अखिलेश के चाचा शिवपाल मुलायम सिंह की समाधी स्थल पहुंचे और बोले जिसका जलवा कायम उसका नाम मुलायम है। इसके बाद शिवपाल यादव को अखिलेश ने सपा का झंडा दिया है। सपा नेता सैफई में एकत्र हुए हैं। इस दौरान अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। शिवपाल के भतीजे और जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक उर्फ अंशुल यादव ने उनकी गाड़ी से प्रसपा झंडा निकालकर सपा का झंडा लगा दिया। फिलहाल शिवपाल यादव की तरफ से इस बात का औपचारिक ऐलान होना अभी बाकी है।

इससे पहले मैनपुरी में प्रचंड बढ़त के बाद इटावा सपा प्रमुख अखिलेश यादव और शिवपाल यादव इटावा पहुंचे। सबसे पहले अखिलेश यादव मुलायम सिंह की समाधि स्थल पर पहुंचे। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद वह सीधे चाचा शिवपाल यादव से मिलने पहुंचे।

मैनपुरी में डिंपल यादव की प्रचंड जीत में सबसे बड़ा योगदान शिवपाल यादव के क्षेत्र जसवंतनगर का रहा है। यहां से डिंपल यादव को एक लाख से ऊपर वोट मिले। यहीं से मिली बढ़त को लेकर आगे बढ़ीं डिंपल लगातार आगे चलती रहीं।

चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार मैनपुरी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने अजेय बढ़त बना ली है। डिंपल यादव को अभी तक 2,16,948 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी के रघुराज सिंह शाक्य को 2,27,608 वोट मिले हैं।
 

आईएएनएस
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment