मैनपुरी लोस उपचुनाव में सपा उम्मीदवार डिम्पल यादव ने तोड़ा ससुर मुलायम सिंह यादव का रिकार्ड, वोटिंग जारी
यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट व रामपुर-खतौली विधानसभा सीटों पर गुरुवार को मतगणना चल रही है। मैनपुरी सीट पर सपा उम्मीदवार डिंपल यादव 217903 वोटों से आगे चल रही हैं। डिम्पल यादव ने अपने ससुर का रिकार्ड तोड़ दिया है।
![]() डिम्पल यादव |
शुरूआती दौर में रामपुर और खतौली में भी सपा आगे चल रही है। चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार मैनपुरी में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव 217903 वोटों से आगे चल रही हैं। डिंपल को अब तक 445462 वोट मिल चुके हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्या के खाते में अभी 227608 वोट आए हैं। 4331 नोटा वोट मिले हैं। मैनपुरी में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य जसवंतनगर विधानसभा का अपना बूथ धौलपुर 187 वोटों से समाजवादी पार्टी से हार गए हैं।
रामपुर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के आसिम रजा लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। तीसरे राउंड की गिनती के बाद आसिम रजा 25604 और भाजपा के आकाश सक्सेना को 19229 वोट मिले हैं। आसिम रजा 6375 वोटों से आगे चल रहे हैं।
खतौली में भाजपा की राजकुमारी सैनी रालोद सपा गठबंधन के मदन भईया से तकरीबन 12119 वोटों से पीछे चल रहे हैं। हालंकि अभी यह शुरूआती दौर है काफी मतगणना बाकी है।
ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश की एक लोकसभा और दो विधानसभा सीट पर मतगणना चल रही है। मैनपुरी में सपा संस्थापक मुलायम सिंह के निधन के बाद सीट खाली हुई है। तो वहीं रामपुर में आजम की सदस्यता जाने के बाद खाली हुई है। तो खतौली सीट पर विक्रम सैनी अयोग्य होने के बाद चुनाव हो रहा है।
| Tweet![]() |