कानपुर हिंसा : मास्टर माइंड तीन साथियों संग गिरफ्तार

Last Updated 05 Jun 2022 01:09:23 AM IST

जुमे की नमाज के बाद शहर को साम्प्रदायिक हिंसा की आग में झोंकने का प्रयास करने वाले मास्टर माइंड हयात जफर हाशमी को उसके तीन साथियों के साथ क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार देर रात हजरतगंज से गिरफ्तार कर लिया है।


कानपुर बवाल का मास्टर माइंड हयात जफर हाशमी अपने साथियों के साथ पुलिस गिरफ्त में।

हयात जफर और उसके साथी बलवे के बाद शहर से भागकर हजरतगंज में एक आरोपी के कार्यालय में छिपे थे।

छह मोबाइल, कुछ दस्तावेज और एक लग्जरी कार बरामद

पुलिस ने उनके पास से छह मोबाइल, दस्तावेज और एक कार बरामद की है।

पुलिस हयात जफर के पीएफआई से भी सम्बंध खंगाल रही है।

56 नामजद और 1406 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज

पुलिस ने इस मामले में अब तक 22 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में तीन एफआईआर दर्ज की गयी हैं, जिनमें 56 नामजद और 1406 अज्ञात लोगों पर संगीन धारायें लगायी गयी हैं।

सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर और रासुका भी लगायी जायेगी और सम्पत्ति भी जब्त होगी। पुलिस की टीमें बवाल में शामिल अज्ञात आरोपियों की शिनाख्त में जुटी हैं।

भाजपा नेता नुपुर शर्मा की आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में जुमे की नमाज के बाद बेकनगंज क्षेत्र में वर्ग विशेष के हजारों लोग दुकान बंद कराने के लिए सड़क पर उतर आये थे। इस बंदी का एलान जौहर फैंस एसोसिएशन व अन्य मुस्लिम संगठनों द्वारा किया गया था।

हजारों की भीड़ जब दूसरे वर्ग के लोगों की दुकान बंद कराने लगी तो उन्होंने विरोध किया जिस पर भीड़ हमलावर हो उठी।

वर्ग विशेष की भीड़ ने जमकर पथराव, बमबाजी और फायरिंग की थी। पुलिस ने स्थिति संभालने का प्रयास किया तो उस पर भी हमला किया गया।

सहारा न्यूज ब्यूरो
कानपुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment