आरएलडी प्रदेश अध्यक्ष मसूद अहमद ने दिया इस्तीफा

Last Updated 20 Mar 2022 02:17:31 PM IST

राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रदेश अध्यक्ष मसूद अहमद ने हाल ही में संपन्न चुनावों के लिए उम्मीदवारों को टिकट बेचने का आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।


राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) अध्यक्ष जयंत चौधरी

राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में लड़ी लगभग तीन दर्जन सीटों में से आठ पर जीत हासिल की। 10 मार्च को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से पार्टी की राज्य इकाई पहले ही भंग हो चुकी है।

मसूद अहमद ने यह भी आरोप लगाया कि रालोद प्रमुख जयंत चौधरी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव दोनों की गलतियों के कारण गठबंधन भाजपा से सत्ता हथियाने में विफल रहा।

जयंत चौधरी को लिखे पत्र में, अहमद ने आरोप लगाया कि टिकट अयोग्य उम्मीदवारों दिए गए, मुसलमानों और दलितों को किनारे कर दिया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रालोद-सपा गठबंधन 'आंतरिक तानाशाही' के कारण सत्ता में आने में विफल रहा।

उन्होंने पत्र में आगे लिखा है कि उन्होंने ओम प्रकाश राजभर के गैरजरूरी बयानों के खिलाफ चेतावनी दी थी जो मतदाताओं का ध्रुवीकरण करते हैं। "दोनों नेताओं (चौधरी और अखिलेश) ने मेरी बातों पर ध्यान नहीं दिया।"

2017 में रालोद यूपी प्रमुख के रूप में पदभार संभालने वाले मसूद अहमद ने चौधरी और अखिलेश से उनके द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब मांगा।

रालोद के प्रवक्ता अनिल दुबे ने हालांकि कहा, "मसूद अहमद द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। साथ ही, उनके इस्तीफे का कोई मतलब नहीं है जब पार्टी इकाई पहले ही भंग हो चुकी है।"

आईएएनएस
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment