Unnao Road Accident: उन्नाव में पुलिस की गाड़ी पर पलटा ट्रक, 3 पुलिसकर्मियों की मौत, CM योगी ने जताया दुख

Last Updated 05 Feb 2022 11:41:47 AM IST

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन पुलिसवालों की मौत हो गयी। सड़क पर तेज रफ्तार से दौड़ते हुए ट्रक ने अपना कंट्रोल खो और पुलिस की गाड़ी पर गिर गया।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख प्रकट किया और जिले के अधिकारियों को हादसे में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों के परिवारों की यथासंभव सहायता करने का निर्देश दिया।

पुलिस के अनुसार यह हादसा रात करीब साढे नौ बजे हुआ और उसमें एक हेडकांस्टेबल एवं दो महिला कांस्टेबलों की मौक पर ही मौत हो गयी जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस के अनुसार पुलिस वाहन करूंडी से सफीपुर में एस आर पेट्रोल पंप की ओर जा रहा था।

मृतक पुलिसकर्मियों की पहचान हेड कांस्टेबल कृष्णकांत यादव और महिला कांस्टेबल शशिकला एवं रीता कुशहवाहा के रूप में हुई है। वहीं, घायल कांस्टेबल आनंद प्रकाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment