बीएल संतोष और राधा मोहन सिंह ने की संघ के पदाधिकारियों से मुलाकात

Last Updated 21 Jun 2021 09:23:16 PM IST

उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को यहां पहुंचे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महासचिव बीएल संतोष और उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारियों से मुलाकात की और शाम को मुख्यमंत्री आवास पर पार्टी की कोर कमेटी की बैठक को संबोधित किया।


बीएल संतोष और राधा मोहन सिंह ने की संघ के पदाधिकारियों से मुलाकात

प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के प्रति बेहद गंभीर भाजपा के दो वरिष्ठ पदाधिकारियों का कम अंतराल में किया गया दौरा अहम माना जा रहा है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि श्री बीएल संतोष और श्री राधा मोहन सिंह ने भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में कुछ समय बिताने के बाद सिविल अस्पताल में टीकाकरण अभियान का जायजा लिया।

दोनो पदाधिकारी बाद में निरालानगर स्थित विद्या भारती के कार्यालय पहुंचे और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेा प्रचारक अनिल के साथ बातचीत की।

उन्होने बताया कि श्री संतोष ने संघ के पदाधिकारियों से सरकार के कामकाज और पार्टी के सेवा कार्यों के बारे में विस्तृत चर्चा की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतां देव सिंह तथा महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी मौजूद थे।

शाम को दोनो नेता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पहुंचे जहां उन्होने पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में हिस्सा लिया।

बैठक में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा के साथ साथ संगठन और सरकार के सेवा कायरे की जानकारी आमजनो तक पहुंचाने समेत संगठनात्मक ढांचे की मजबूती के उपायों पर विचार विमर्श किये जाने की संभावना है।

श्री संतोष और श्री सिंह मंगलवार को पार्टी दफ्तर में चुनावों की तैयारियों के संबंध में पार्टी पदाधिकारियों के साथ चर्चा कर सकते हैं।
 

वार्ता
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment