भाजपा ने उप्र में छह सीटें जीतीं
Last Updated 11 Nov 2020 04:35:11 AM IST
उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपचुनाव में सात सीटों पर अपने पिछले प्रदर्शन को दोहराते हुए सत्तारूढ़ भाजपा ने अपने कब्जे वाली सभी छह सीटों पर विजय पताका लहराई, वहीं सपा ने एकमात्र जौनपुर की मल्हनी सीट पर कब्जा बरकरार रखा है।
![]() भाजपा ने उप्र में छह सीटें जीतीं |
भाजपा को उन्नाव की बांगरमऊ,कानपुर की घाटमपुर,फिरोजाबाद की टूंडला,देवरिया,बुलंदशहर और अमरोहा की नौगावां सादात पर जीत मिली है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इन सभी सीटों पर जीत का परचम लहराया था।
इसी प्रकार जौनपुर की मल्हनी सीट पर शुरू में पिछड़ने के बाद सपा ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली, जो जीत का कारक बनी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा को मिली जीत का श्रेय सरकार और संगठन के टीम वर्क को दिया।
| Tweet![]() |