उत्तर प्रदेश विधानसभा के सामने महिला ने की आत्मदाह की कोशिश
Last Updated 13 Oct 2020 02:53:57 PM IST
उत्तर प्रदेश में एक 35 वर्षीय महिला ने मंगलवार दोपहर को विधानसभा के सामने आत्मदाह करने की कोशिश की। महाराजगंज जिले की निवासी महिला को गंभीर हालत में एक सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
![]() उत्तर प्रदेश विधानसभा (फाइल फोटो) |
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, महिला ने अखिलेश तिवारी नाम के शख्स के साथ शादी की थी, लेकिन बाद में दोनों ने तलाक ले लिया था।
महिला ने बाद में आसिफ नाम के व्यक्ति से शादी कर ली और इस्लाम धर्म कबूल कर लिया।
जैसे ही आसिफ को सऊदी अरब में नौकरी मिल गई, उसके परिवार ने कथित रूप से उसे प्रातड़ित करना शुरू कर दिया।
सूत्रों ने कहा उत्पीड़न से तंग आकर वह लखनऊ अपनी जान देने पहुंच गई।
| Tweet![]() |