यूपी: गोंडा में तीन लड़कियों पर एसिड से हमला

Last Updated 13 Oct 2020 02:15:17 PM IST

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तमाम प्रयासों के बावजूद राज्य में महिला अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में गोंडा में सोमवार को सोते समय तीन लड़कियों पर एसिड (केमिकल) फेंका गया है। इसमें तीनों लड़कियां झुलस गयी हैं।


(प्रतीकात्मक तस्वीर)

पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि गोंडा जिले में थाना परसपुर के पसका गांव में सोमवार रात एक परिवार की तीन बेटियां छत पर सो रही थीं। तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने तीनों पर एसिड से हमला कर दिया। जिसमें तीनों बच्चियां झुलस गयी हैं।

यह केमिकल क्या है इसकी छानबीन हो रही है। उनका इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है। तीनों बच्चियों की हालत अभी ठीक है। सबसे बड़ी लड़की 30 प्रतिशत तक जली है, दूसरी 20 प्रतिशत और तीसरी 7 प्रतिशत है। तीनों नाबालिग हैं। अभी घटना को अंजाम देने वाले शख्स का कोई पता नहीं चला है। मौके पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड लगी है।

पुलिस ने फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। तीनों बच्चियां एक ही परिवार की हैं।
 

घटना में आस-पास के लोगों के हाथ होने की संभावना है। परिजनों ने अभी तक किसी पर अपना शक नहीं जाहिर किया है।

आईएएनएस
गोंडा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment