नोएडा : दिल्ली से पिकनिक मनाने आई पाकिस्तानी महिला गिरफ्तार

Last Updated 30 Aug 2020 12:56:33 AM IST

दिल्ली से पिकनिक मनाने शनिवार को नोएडा आई एक पाकिस्तानी महिला को नोएडा पुलिस ने पासपोर्ट एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया।


नोएडा : दिल्ली से पिकनिक मनाने आई पाकिस्तानी महिला गिरफ्तार

सेक्टर-14ए फ्लाईओवर पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो पता चला कि महिला लॉन्गटर्म वीजा की शर्तो का उल्लंघन करते हुए बिना विधिक अनुमति के नोएडा में प्रवेश कर गई है। हालांकि पुलिस को इस महिला के किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि में लिप्त होने का सबूत नहीं मिला।



यह महिला पाकिस्तान के कराची की मूल निवासी है। उसने साल 2005 में एक भारतीय नागरिक से शादी की थी। उसका पति दिल्ली के अजमेरी गेट इलाके का निवासी है। यह महिला दिल्ली में लॉन्गटर्म वीसा पर रह रही है।

महिला शनिवार को अपने पति और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नोएडा में पिकनिक मनाने आ रही थीं। चेकिंग के दौरान महिला के बिना इजाजत प्रवेश करने पर नोएडा पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ थाना सेक्टर-20 में धारा 14 विदेशी अधिनियम, 1946 के तहत मामला दर्ज हुआ है।

आईएएनएस
गौतमबुद्धनगर (उप्र)


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment