|
||||
यूपी में तीन दिन का लॉकडाउन 10 जुलाई से |
||||
![]() |
|
|
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर बृहस्पतिवार को एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक हुई उसके बाद राज्य सरकार ने 10 जुलाई (शुक्रवार) की रात 10 बजे से 13 जुलाई की सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन घोषित कर दिया।
राज्य के मुख्य सचिव आरके तिवारी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इस दौरान प्रदेश के सभी कार्यालय, समस्त शहरी व ग्रामीण हॉट, बाजार, गल्लामंडी और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।
सरकार ने लॉकडाउन के दौरान चिकित्सा सेवाओं व अन्य आवश्यक सेवाओं को जारी रखने का फैसला किया है।
|