बुलंदशहर में मृतक डॉक्टर की पत्नी और बेटा कोरोना पॉजिटिव
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में मृतक डॉक्टर की पत्नी और बेटे का भी सैम्पल टेस्ट पॉजिटिव मिलने से जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 13 हो गयी है।
![]() |
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार सिंह ने सोमवार को यहां बताया कि गत 11 अप्रैल की सुबह कस्बा शिकारपुर क्षेत्र के डॉक्टर की सफदरजंग अस्पताल में मौत हो जाने के बाद उनकी पत्नी और बेटे का भी सैम्पल सफदरजंग अस्पताल के प्रबंधन द्वारा कराया गया।
उन्होंने बताया कि डॉक्टर की पत्नी और बेटा भी कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं।
उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 13 हो चुकी है।
जिलाधिकारी ने रात्रि डेढ़ बजे सभी आला अधिकारियों के साथ बैठक कर वायरस के कंट्रोल पर विचार विमर्श कर निर्णय लिये। डॉक्टर के आवासीय क्षेत्र को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है।
डॉक्टर और उसके परिवार को मिलने वालों की तथा उसके अस्पताल में आने वालों की जांच जिला प्रशासन के लिए चुनौती बना है।
| Tweet![]() |