सत्ता के राग दरबारियों की आंखें कुछ नहीं देख रहीं : प्रियंका गांधी

Last Updated 20 Jun 2019 03:21:36 PM IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कानून व्यवस्था को लेकर गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मासूमों के साथ दरिंदगी की जा रही लेकिन सत्ता के राग दरबारियों की आंखें कुछ नहीं देख रही हैं।


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया, "उत्तर प्रदेश में मासूमों पर दरिंदगी की जा रही है। औरतों को खौफ के माहौल में ढकेला जा रहा है। आदमी को जिंदा जला दिया जा रहा है। मगर सत्ता की राग दरबारी आंखें कुछ नहीं देख रही हैं। उत्तर प्रदेश सरकार औरतों और बच्चियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कब लेना शुरू करेगी?"

प्रियंका ने इस ट्वीट के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश में जून महीने में महिलाओं और बच्चियों के साथ हुई वारदातों का जिक्र किया है।



प्रियंका गांधी ने 14 जून को आगरा में हुई बार काउंसिल अध्यक्ष दरवेश यादव की हत्या, अलीगढ़ में महिला को जिंदा जलाने की वारदात और अलीगढ़ में मासूम बच्ची की हत्या जैसी अपराधिक घटनाओं के लिए प्रदेश सरकार पर हमला बोला है।

आईएएनएस
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment