BJP के पूर्व राज्यसभा सदस्य राजनाथ सिंह 'सूर्य' नहीं रहे

Last Updated 13 Jun 2019 12:58:21 PM IST

वयोवृद्ध भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य राजनाथ सिंह 'सूर्य' का लंबी बीमारी के बाद गुरूवार सुबह निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे।


पूर्व राज्यसभा सदस्य राजनाथ सिंह 'सूर्य' (फाइल फोटो)

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार वयोवृद्ध नेता ने लखनऊ के गोमती नगर स्थित आवास पर तड़के करीब साढ़े पांच बजे अंतिम सांस ली। मौजूदा हालात और अन्य मुद्दों पर उनके लेख नियमित रूप से अखबारों में पढ़े जाते थे। वह कुछ समाचार पत्रों के लिये संपादकीय भी लिखते थे।

सूर्य वर्ष 1996 से 2002 तक उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद थे। उन्होंने किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय को देहदान किया था। उनकी इच्छा के अनुसार शव यात्रा दोपहर बाद केजीएमयू के लिये प्रस्थान करेगी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य भाजपा नेताओं ने दिवंगत नेता के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

योगी ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘राजनाथ जी पत्रकारिता के क्षेत्र में अद्वितीय थे। उनका निधन देश और प्रदेश के लिये अपूर्णीय क्षति है।’’

वार्ता
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment