उत्तर प्रदेश: देवबंद से जैश के दो आतंकवादी गिरफ्तार

Last Updated 22 Feb 2019 01:33:29 PM IST

उत्तर प्रदेश पुलिस की आतंकवाद निरोधक शाखा (एटीएस) ने सहारनपुर जिले के देवबंद से आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।


यूपी डीजीपी ओपी सिंह

इनके पास से संगठन से जुड़ी फिल्में, तस्वीरें और अवैध असलहे बरामद किये गये हैं।

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओपी सिंह ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गये युवक जम्मू-कश्मीर के निवासी हैं और इनकी उम्र 20 से 25 साल के बीच है।

सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किये गये संदिग्धों में से एक का नाम शाहनवाज और दूसरे का याकिब है।

उन्होंने बताया कि एटीएस ने गुरुवार रात देवबंद में छापा मारकर दोनों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 32 बोर के अवैध असलहे और कारतूस बरामद किये गये।

डीजीपी ने बताया कि गिरफ्तार युवकों के बारे में जम्मू-कश्मीर पुलिस से संपर्क कर और जानकारी जुटायी जा रही है। उन्होंने बताया कि दोनों के मोबाइल में जैश के प्रचार वाली तस्वीरें और फिल्में मिली हैं।

डीजीपी ने बताया कि दोनों देवबंद में कब से रह रहे थे इसकी जानकारी भी जुटायी जा रही है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ के लिये अदालत से पुलिस उनका रिमांड मांगेगी।

वार्ता
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment