SP-BSP गठबंधन से मुलायम नाखुश, बोले- अपने ही लोग पार्टी को कमजोर कर रहे

Last Updated 21 Feb 2019 04:05:48 PM IST

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने बसपा के साथ सपा के गठबंधन पर गुरुवार को अप्रसन्नता जाहिर की।


सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव

मुलायम ने सपा मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘अब उन्होंने (अखिलेश यादव) मायावती के साथ आधी सीटों पर गठबंधन किया है। आधी सीटें देने का आधार क्या है। अब हमारे पास केवल आधी सीटें रह गयी हैं। हमारी पार्टी कहीं अधिक दमदार है।’’     

उन्होंने कहा, ‘‘हम सशक्त हैं लेकिन हमारे लोग पार्टी को कमजोर कर रहे हैं। हमने कितनी सशक्त पार्टी बनायी थी। अकेले तीन बार सरकार बनाई। तीनों बार मैं मुख्यमंत्री बना और रक्षा मंत्री भी बना।‘‘

मुलायम ने कहा कि वह राजनीति नहीं कर रहे हैं बल्कि सही बात कह रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नाम दिया गया है संरक्षक और क्या काम करना है लिखा ही नहीं। लोग टिकट बांटने में देरी कर रहे हैं। जो लोग लड़ना चाहते हैं वह लिखकर दें, मैं तुरंत टिकट दूंगा।’’

मुलायम ने कहा कि फिलहाल 2019 में भाजपा को बढ़त दिख रही है।

भाषा
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment