अखिलेश का तंज, ताजमहल से मोहब्बत का सबक सीखेंगे पीएम मोदी
समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगरा दौरे पर तंज किया है
समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (फाइल फोटो) |
अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि देश के प्रधान सेवक ताजमहल से प्रेम-मोहब्बत का पाठ सीखकर जाएंगे।
अखिलेश ने ‘ट्वीट‘ किया ‘‘उम्मीद है, देश के प्रधान सेवक ताज महल से प्रेम-मोहब्बत का पाठ सीखकर जाएंगे।‘‘ उन्होंने आलू तथा गन्ना उत्पादक किसानों का जिक्र करते हुए कहा ‘‘दिल्ली से उत्तर प्रदेश इतना दूर कभी ना था कि उसके बदहाल किसानों और व्यापारियों की खबर देश के सिरमौर को ना हो।‘‘
उम्मीद है देश के प्रधान ताजमहल से प्रेम-मोहब्बत का पाठ पढ़कर जाएँगे और अपने आनंद-विहार के बाद यहाँ के आसपास के आलू ,गन्ने और धान के किसानों के दुख-दर्द भी उनको याद आएँगे. दिल्ली से यूपी इतना दूर पहले कभी न था कि उसके बदहाल किसानों और व्यापारियों की देश के सिरमौर को ख़बर न हो. pic.twitter.com/gRfZuKsRHB
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 9, 2019
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी आज ताज नगरी आगरा में 2980 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण करने के साथ-साथ एक जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे।
| Tweet |