बुलंदशहर हिंसा का मुख्य संदिग्ध शिखर अग्रवाल गिरफ्तार : पुलिस

Last Updated 10 Jan 2019 10:34:42 AM IST

बुलंदशहर के स्याना में हुई हिंसा के एक मुख्य संदिग्ध और भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्य शिखर अग्रवाल को गुरूवार तड़के गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।


बुलंदशहर हिंसा का मुख्य संदिग्ध शिखर अग्रवाल गिरफ्तार (फाइल फोटो)

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुलंदशहर पुलिस ने हापुड़ जिले से अग्रवाल को गिरफ्तार किया।         

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (बुलंदशहर शहर) अतुल कुमार श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘उसे आज सुबह गिरफ्तार किया गया। हम उससे पूछताछ कर रहे हैं और दिन में उसे स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।’’         

बुलंदशहर में तीन दिसंबर को हुई हिंसा में गोली लगने के कारण पुलिस अधिकारी सुबोध कुमार सिंह (44) शहीद हो गए थे। इस हिंसा में एक आम नागरिक सुमीत कुमार (20) की भी मौत हो गई थी।         

स्याना इलाके के चिगरावठी क्षेत्र में कथित गोकशी को लेकर उग्र भीड़ की हिंसा को लेकर स्याना पुलिस थाने में 27 नामजद और 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।          

पुलिस ने तीन जनवरी को बजरंग दल के स्थानीय नेता योगेश राज को गिरफ्तार किया था। वह भी मामले का एक मुख्य संदिग्ध था।         

योगेश राज की एक शिकायत पर पुलिस ने गोहत्या को लेकर अलग से एक प्राथमिकी दर्ज की थी।          

पुलिस ने बताया कि हिंसा के सिलसिले में अब तक 35 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
 

 

भाषा
मेरठ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment