राम मंदिर जैसा होगा अयोध्या स्टेशन

Last Updated 15 Nov 2018 05:52:10 AM IST

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या के रेलवे स्टेशन को राम मंदिर मॉडल की तरह बनाने के लिए भूमि-पूजन किया गया।


राम मंदिर जैसा होगा अयोध्या स्टेशन

फैजाबाद के सांसद लल्लू सिंह ने बुधवार को यहां अयोध्या रेलवे स्टेशन को राम मंदिर मॉडल की तरह उच्चीकरण एवं सौंदर्यीकरण तथा नवनिर्माण कार्यों का भूमि-पूजन करने के बाद संवाददाताओं को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि अयोध्या का रेलवे स्टेशन इतना सुंदर दिखे जिससे यात्री स्वाभाविक रूप से राम मय हो जाए। स्टेशन की खासियत बनने के बाद ही पता चलेगा। यह स्टेशन राम मॉडल के अनुरूप ही बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस स्टेशन पर पचास हजार से लेकर एक लाख यात्री रुक सकेंगे। इसके काम में घन की कमी आएगी तो उसे केन्द्र सरकार पूरा करेगी। स्टेशन के नवनिर्माण के लिए पचास करोड़ रुपए की धनराशि अवमुक्त भी कर दी गई हैं। 

सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भी यही इच्छा है कि अयोध्या रेलवे स्टेशन सुंदर और स्वच्छ दिखे। इसीलिए स्टेशन को राइट संस्था बना रही है। यह वह संस्था है जिसने जम्मू कश्मीर के कटरा स्टेशन को बनाया है। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के साथ-साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी यही चाहते हैं कि अयोध्या का विकास हो। विकास के लिए केन्द्र और प्रदेश सरकार धन की कमी नहीं आने देगी।

इस अवसर पर अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, महंत गिरीशपति त्रिपाठी, महंत अजरुन दास, अयोध्या महानगर के अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, रमापति पाण्डेय सहित संत, भाजपा नेता और बड़ी संख्या में रामभक्त मौजूद थे।

वार्ता


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment