खुशखबरी! जंगल की सफारी के लिए हो जाएं तैयार, खुला दुधवा नेशनल पार्क, जाने टाइमिंग

Last Updated 15 Nov 2018 03:34:56 PM IST

देश विदेश में वन्य जीवन के लिए मशहूर दुधवा नेशनल पार्क गुरूवार से सैलानियों के लिये खोल दिया गया है।


सैलानियों के लिये खुल गया दुधवा नेशनल पार्क

 उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में स्थित यह पार्क न सिर्फ वन्य जीवों बल्कि अपनी प्राकृतिक सुन्दरता के लिये भी काफी मशहूर है। यह पार्क लखीमपुर खीरी जिले से बहराइच तक फैला हुआ है। इसमें दुधवा नेशनल पार्क, किशनपुर सैंश्रुअरी और कतरनिया घाट सैंश्रुअरी का क्षेा शामिल है।

दुधवा नेशनल पार्क में गुरूवार सुबह सैलानियों का बड़ी ही धूमधाम से स्वागत किया गया। दुधवा बेस कैंप पर इस साल एक स्वागत द्वार बनाया गया है। इसके अलावा नाकवा नल्ला पर भी उनके स्वागत के लिए एक स्पेशल द्वार बनाया गया है। इस पार्क में टाइगर रिजर्व में टाइगर के अलावा स्लॉथ बीयर, एशियाई काला भालू, गेंडा, हाथी, सुअर, वाइल्ड बीयर जैसे कई जानवर हैं।

दुधवा नेशनल पार्क के बाहर भी काफी देखने लायक चीजें हैं। यहां एक मंडूक यानी मेंढक का मंदिर है, जिसे ओयल के राजाओं ने बनवाया था। इस मंदिर का बेस एक मेंढ़क की शेप
में बना हुआ है। करीब 200 साल पुराना यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। यहां दीपावली का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है।

दुधवा रिजर्व पार्क 15 नवंबर से 15 जून तक खुलता है। पार्क में सर्दियों में यहां सुबह सात बजे से दस बजे तथा शाम को तीन बजे से छह बजे इसमें प्रवेश का समय है।

गर्मियों में इस टाइगर रिजर्व में जाने का समय सुबह छह से नौ बजे तक है, जबकि शाम को चार से सात बजे तक का है।

इस बार दुधवा आने वाले सैलानियों के लिए बाकी चीजों के अलावा सबसे खास सौगात यहां हर दिन दिखाई जाने वाली वह फिल्म होगी जिसको दुधवा नेशनल पार्क तथा कतर्निया घाट के घने जंगलों में फिल्माया गया है। वहीं दूसरी ओर कर्नाटक से खास प्रशिक्षण देकर मंगवाए गए हाथियों की सवारी भी सैलानियों को राइनो परिक्षेा का भ्रमण कराएगी। थारू हट में रात बिताने और करीब 550 प्रजातियों के पक्षियों का कलरव सुनने का रोमांचकारी अनुभव देने के लिए दुधवा के द्वार गुरुवार को खोल दिया गया है।

दुधवा नेशनल पार्क के निदेशक (फील्ड) आर के पाण्डेय ने यहां बताया कि पार्क मे आने वाले सैलानियों की जांच पड़ताल के बाद ही प्रवेश दिया जायेगा। पार्क क्षेत्र स्थित रेजं सठियाना, सोनारी पुर, सलूका पुर तथा दुधवा पार्क मुख्यालय पर पर्यटको के विश्राम के लिये थारू हट, पक्के रेस्ट हाउस समेत डारमेट्री की भी व्यवस्था है। सभी प्रकार की बुकिंग की आन लाइन व्यवस्था है।

पर्यटको के जंगल सफारी के लिये पार्क के वाहन गाइड समेत उपलब्ध रहेगे। निजी वाहन सफारी के लिये प्रतिबन्धित रहेगे। दुधवा पार्क क्षेा के आर्कषण बाघ, हिरन, गैडां सैकड़ों प्रजातियों के पक्षी भी वन्य जीव प्रेमियों को खूब आर्कषित करते हैं। दुधवा आने वाले पर्यटक किशनपुर वन क्षेा घूमे बिना टूर को अधूरा मानते  हैं। इस क्षेत्र मे बाघ, तेन्दुआ सबसे अधिक दिखाई देने के साथ ही यहां का झादी ताल विदेशी रगं बिरंगीं पक्षियों से से भरा हुआ पर्यटको के आकर्षण का केन्द्र है।

पाण्डेय ने बताया कि नेशनल पार्क अगले साल 14 जून तक पर्यटको के लिये खुला रहेगा। पर्यटको की अभी से अग्रिम बुकिंग देखकर पार्क प्रशासन भी काफी उत्साहित है। पार्क आधिकारी तथा कर्मचारियों का भी प्रयास है कि आने वाले पर्यटको को कोई असुविधा न हो। दुधवा कैंटीन के अलावा यहां से करीब दो किलोमीटर पर पालिया रोड पर निजी रेसां के साथ ही रूकने के होटल हैं। इसी के नजदीक उत्तर प्रदेश टूरिज्म विभाग का भी होटल है।

वार्ता
लखीमपुर खीरी


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment