भरतपुर: नदबई में अंबेडकर की मूर्ति लगाने को लेकर तनाव, देर रात आगजनी और पथराव, भारी पुलिस बल तैनात

Last Updated 13 Apr 2023 11:57:14 AM IST

राजस्थान के भरतपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा सथापित को लेकर बवाल खड़ा हो गया है। और ये बवाल देर रात को इतना बढ़ गया कि दंगे जैसे हालात हो गए।


बता दे कि महाराजा सूरजमल और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा सथापित को लेकर देर रात को गांववाले सड़कों पर उतर आए, विरोध प्रदर्शन किया और आगजनी की।
बल्कि मौके पर पहुंची पुलिस पर भी पथराव किए। उपद्रवियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस के आंसु गैस के गोले दागने पड़े।

बता दें कि ये मामला भरतपुर जिले के नदबई इलाके का है। ये बवाल करीब रात 8 बजे शूरू हुआ था। पुलिस ने विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को हटाने के लिए आंसु गैस के गोले दागे। आज सुबह भी माहौल तनावपूर्ण है।

एसपी श्याम सिंह ने बताया कि पुलिस बल तैनात है, औऱ अधिकारी लगातार अपनी नजर बनाए हुए हैं। हम लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

 

गौरतलब है कि राजस्थान में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने वाले है। इसके मद्देनजर यहां नेता कई घोषणा कर रहे हैं। इस बीच नदबई से कांग्रेस विधायक जोगेंद्र सिंह अवाना ने घोषणा की कि वे यहां के एक चौराहे पर बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा लगवाएंगे। इसका जाट समाज ने विरोध जताया। जाट समाज ने यहां भरतपुर संस्थापक महाराजा सूरजमल की मूर्ति लगाने की मांग की।

इसके बाद से ही जाट समाज के कुछ सदस्य कांग्रेस विधायक अवाना के खिलाफ 12 अप्रैल को धरने पर बैठ गए। कुछ प्रदर्शनकारियों ने चक्का जाम शुरू कर दिया और उपद्रव करने लगे। बस यहीं से ही बवाल बढ़ गया और स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को रोकने की कोशिश की। लेकिन, प्रदर्शनकरी पुलिस की गाड़ियों पर ही पथराव शुरू कर दिया।
जिसके जवाब में पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के आंसू गैस के गोले दागे।

फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण माहौल है। एसपी श्याम सिंह के अनुसार इलाके में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

समय लाईव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment