CAA पर अपने फैसले से एक इंच भी पीछे नहीं हटेगी BJP: शाह

Last Updated 03 Jan 2020 03:53:57 PM IST

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को स्पष्ट कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) पर अपने फैसले से एक इंच भी पीछे नहीं हटेगी।


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

शाह यहां कमला नेहरू नगर में सीएए के समर्थन में पार्टी की जनजागरण सभा को संबोधित कर रहे थे।    

शाह ने कहा, ‘‘चाहे सारे विपक्षी संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ एकजुट हो जाएं, लेकिन भाजपा अपने इस फैसले पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेगी।’’    

शाह ने कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों पर सीएए को लेकर दुष्प्रचार करने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस को वोटबैंक की राजनीति की आदत पड़ गई है, उसने इस कानून पर दुष्प्रचार किया है।’’    

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘वोटबैंक के लालच की भी हद होती है। वोटबैंक के लिए कांग्रेस ने वीर सावरकर जैसे महापुरुष का अपमान किया है।’’

भाषा
जोधपुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment