मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बाद राजस्थान में भी जल्द हो सकती हैं किसानों की कर्ज माफी

Last Updated 18 Dec 2018 12:33:15 PM IST

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बाद राजस्थान में भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के किसानों का कर्ज माफ करने का शीघ्र फैसला लेने की संभावना हैं।


राजस्थान में भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (फाइल फोटो)

राज्य में गहलोत के मुख्यमंत्री पद की शपथ के दूसरे दिन आज किसानों के कर्ज माफ करने को लेकर कवायद तेज हो गई और सहकारिता विभाग सहित संबंधित विभागों से आंकड़ें और जानकारी जुटाना शुरु कर दिया गया। इसी तरह भूमि विकास तथा अन्य बैकों से भी जानकारी ली जा रही हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस संबंध में दूसरे राज्यों के मॉडल की भी जानकारी ली जा रही हैं। कर्ज माफी को लेकर कवायद तेज हो गई हैं और एक दो दिन में ही कर्ज माफी को लेकर सरकार का फैसला आने की संभावना हैं।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के ढाई घंटे बाद ही किसानों का दो लाख रुपए तक का कर्ज माफ करने की फाइल पर हस्ताक्षर कर दिए।
इसके बाद छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस सरकार ने किसानों के कर्ज माफ का फैसला कर लिया। कांग्रेस ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में सरकार बनने पर दस दिन में किसानों का दो लाख रुपए तक का कर्ज माफ करने का वायदा किया था।
 

वार्ता
जयपुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment