राजस्थान: राहुल जनता को कर रहे है गुमराह-सिंह

Last Updated 30 Oct 2018 03:47:09 PM IST

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश संगठन महामंत्री बीरमदेव सिंह ने राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर राज्य की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया हैं।


राहुल जनता को कर रहे है गुमराह-सिंह (फाइल फोटो)

सिंह आज यहां अजमेर भाजपा देहात की ओर से आयोजित पंचायत राज जनप्रतिनिधि सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि गांधी का राज्य के नौजवान बेरोजगारों के खिलाफ नकारात्मक रवैया है।

उन्होंने सम्मेलन में मौजूद देहात संगठन के पदाधिकारियों का आहवान किया कि केंद्र और राज्य सरकार की भाजपा सरकार ने लोककल्याण के उल्लेखनीय कार्य किए है। लेकिन कांग्रेस उन्हें जनता के बीच गलत तरीके से पेश कर भाजपा के खिलाफ माहौल बना रही है।

बीरमदेव सिंह ने कहा कि जनता के बीच मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनकल्याण कार्यों और विकास की बातों को जनता के बीच पहुंचानी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि विकास को लेकर प्रदेश में भाजपा के प्रति माहौल है और एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी।

सम्मेलन में अजमेर देहात संगठन के करीब 150 प्रतिनिधि मौजूद थे।

वार्ता


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment