मणिपुर में जबरन वसूली गतिविधियों में शामिल 4 उग्रवादी गिरफ्तार

Last Updated 25 Oct 2025 11:42:30 AM IST

मणिपुर में विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े चार उग्रवादियों को जबरन वसूली की गतिविधियों में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।


पुलिस ने बताया कि सभी गिरफ्तारियां शुक्रवार को की गईं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी (यूकेएनए) के एक उग्रवादी को चुराचंदपुर जिले के ओल्ड गेलमौल में स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा, उसके पास से एक पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद किया गया है और वह चुराचंदपुर के शहरी इलाके से जबरन वसूली और धन उगाही में शामिल था। अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (ताइबांगनबा) के एक सदस्य को काकचिंग जिले के काकचिंग वैरी बामोन से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने प्रतिबंधित प्रेपक (प्रो) के एकउग्रवादीको इंफाल पूर्वी जिले के ब्रह्मपुर नाहाबाम से गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के एक सक्रिय सदस्य को भी इंफाल पश्चिम जिले के सांगैथेल से गिरफ्तार किया गया है।

 

भाषा
इंफाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment