हैदराबाद में मिलावटी ताड़ी पीने से 13 लोग अस्पताल में भर्ती

Last Updated 09 Jul 2025 01:38:31 PM IST

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के कुकटपल्ली इलाके में कथित तौर पर मिलावटी ताड़ी पीने के बाद 13 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।


अधिकारियों के मुताबिक, कुकटपल्ली क्षेत्र के रहने वाले इन 13 लोगों को मंगलवार को तबीयत खराब होने की शिकायत के बाद अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया था और बाद में उन्हें यहां सरकारी निजाम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एनआईएमएस) में स्थानांतरित कर दिया गया।

तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री सी. दामोदर राजनारसिंह ने बुधवार को स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिया कि निम्स में इलाज करा रहे सभी मरीजों को उचित चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित की जाए।

बताया गया है कि प्रभावित लोगों ने मंगलवार को ताड़ी पी थी।

अधिकारियों ने बताया कि "मिलावटी" ताड़ी पीने के बाद उनके बीमार पड़ने के सही कारण का पता लगाया जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।

भाषा
हैदराबाद


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment