Pahalgam terror attack: पहलगाम आतंकी हमले के आतंकवादियों को पनाह देने के आरोप में दो गिरफ्तार
Pahalgam terror attack: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए - NIA) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पहलगाम आतंकवादी हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादियों को पनाह देने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। संघीय एजेंसी ने रविवार को यह जानकारी दी।
![]() पहलगाम आतंकी हमले के आतंकवादियों को पनाह देने के आरोप में दो गिरफ्तार |
इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी।
NIA के अनुसार, बटकोट के परवेज अहमद जोथर और पहलगाम के हिल पार्क के बशीर अहमद जोथर ने हमले में संलिप्त तीन हथियारबंद आतंकवादियों की पहचान का खुलासा किया है।
NIA ने कहा कि उन्होंने यह पुष्टि भी की है कि हमलावर प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े पाकिस्तानी नागरिक हैं।
NIA ने कहा, ‘‘परवेज और बशीर ने हमले से पहले तीन हथियारबंद आतंकवादियों को हिल पार्क में ढोक (झोपड़ी) में पनाह दी थी।’’
एजेंसी के अनुसार दोनों लोगों ने आतंकवादियों को खाना, आश्रय और उन्हें लाने ले जाने में सहायता प्रदान की थी।
इन आतंकवादियों ने 22 अप्रैल को पर्यटकों से उनका धर्म पूछने के बाद हत्या कर दी थी।
NIA ने दोनों को विधि विरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1967 की धारा 19 के तहत गिरफ्तार किया है।
एजेंसी ने कहा कि कहा कि मामले में जांच जारी है।
| Tweet![]() |