पुणे में अवैध रूप से रह रहे चार बांग्लादेशियों को पकड़ा
Last Updated 16 Jun 2025 08:55:19 AM IST
सेना की दक्षिणी कमान की सैन्य खुफिया (एमआई - MI) इकाई और पुणे पुलिस ने शहर के कोंढवा इलाके में अवैध रूप से रह रहे चार बांग्लादेशी प्रवासियों को पकड़ा है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
![]() पुणे में अवैध रूप से रह रहे चार बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए |
पुलिस के अनुसार, इन चारों ने पहले कोलकाता में काम किया था, इसके बाद ये पुणे आ गए जहां ये निर्माण श्रमिक के रूप में काम कर रहे थे।
आरोपियों की पहचान स्वप्न निधुभूषण मंडल (39), मिथुनकुमार दिलीप मंडल (31), रणधीर कुमार मंडल (37) और दिलीप मंडल (38) के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बांग्लादेशी प्रवासियों के खिलाफ विदेशी अधिनियम और पासपोर्ट अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
| Tweet![]() |