शिवराज पाटिल की पुत्रवधू अर्चना भाजपा में शामिल

Last Updated 31 Mar 2024 09:47:00 AM IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल (Shivraj Patil) की पुत्रवधू अर्चना पाटिल (Archna Patil) शनिवार को भाजपा (BJP) में शामिल हो गईं।


पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल

वह उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले की मौजूदगी में सत्तारूढ़ दल में शामिल हुईं।

महाराष्ट्र में मराठवाड़ा क्षेत्र के लातूर के रहने वाले शिवराज पाटिल संप्रग सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री थे, लेकिन 26 नवम्बर 2008 को मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

इससे पहले वह लोकसभा अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इस मौके पर फडणवीस ने कहा, अर्चना पाटिल सामाजिक कार्यों से जुड़ी रही हैं और उनके भाजपा में शामिल होने से लातूर और मराठवाड़ा क्षेत्र में पार्टी को मदद मिलेगी।

भाषा
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment