हरियाणा के रेवाड़ी में बॉयलर फटा, 100 फैक्ट्री कर्मचारी झुलसे
Last Updated 17 Mar 2024 08:12:15 AM IST
हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार को एक फैक्ट्री में बॉयलर फटने का मामला सामने आया है, जिसमें कम से कम 100 कर्मचारी झुलसने की खबर आई है।
हरियाणा के रेवाड़ी में बॉयलर फटा, 100 फैक्ट्री कर्मचारी झुलसे |
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि विस्फोट का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
कथित तौर पर विस्फोट लाइफ-लॉन्ग फैक्ट्री में शाम करीब 7 बजे हुआ, जिसके बाद कई फायर-टेंडर और एम्बुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
| Tweet |