Haryana: रेवाड़ी में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत; खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु

Last Updated 11 Mar 2024 10:23:42 AM IST

हरियाणा के रेवाड़ी में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में छह लोगों की मौत हुई है। वहीं छह लोग घायल हुए हैं।


पुलिस के मुताबिक घटना रेवाड़ी के गांव खरखड़ा के पास हुई। दरअसल, एक ही कैंपस में रहने वाले लोग खाटू श्याम से दिल्ली लौट रहे थे। सभी मृतक गाजियाबाद के बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी के गांव खरखड़ा के पास एक गाड़ी का टायर पंक्चर हो गया था। गाड़ी में सवार लोग स्टेपनी बदल रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 4 महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई, जबकि छह घायल हो गए जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतकों में चार महिला और दो पुरुष शामिल हैं। यह दर्दनाक हादसा रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रोड पर सीहा गांव के पास हुआ था।

 

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment