Rajiv Gandhi : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के दोषी संथन की दिल का दौरा पड़ने से मौत
Last Updated 29 Feb 2024 07:36:26 AM IST
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में दोषी करार दिए गए संथन की दिल का दौरा पड़ने से बुधवार को मौत हो गयी।
संथन उर्फ टी. सुतेनदिराराजा |
संथन को उच्चतम न्यायालय ने बाद में रिहा कर दिया था। संथन उर्फ टी. सुतेनदिराराजा (55) एक श्रीलंकाई नागरिक था और उन सात लोगों में से एक था जिसे पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या के जुर्म में 20 वर्ष से ज्यादा की जेल की सजा काटने के बाद 2022 में उच्चतम न्यायालय ने रिहा कर दिया था।
संथन को 27 जनवरी को यकृत खराब होने के कारण तिरुचिरापल्ली के एक विशेष शिविर से यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में दोषी करार दिए गए संथन की दिल का दौरा पड़ने से बुधवार को मौत हो गयी। सरकार के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
| Tweet |