Karnataka : Mutton की जगह Beef परोसने के आरोप में दो होटल मालिक गिरफ्तार

Last Updated 30 Aug 2023 06:12:36 PM IST

कर्नाटक पुलिस ने बुधवार को चिक्कमगलुरु जिले में दो होटल मालिकों को ग्राहकों को मटन की जगह बीफ परोसने के आरोप में गिरफ्तार किया है।


Karnataka : Mutton की जगह Beef परोसने के आरोप में दो होटल मालिक गिरफ्तार

कथित घटना चिक्कमगलुरु सिटी पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत हुई। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान एवरेस्ट होटल के मालिक लतीफ और बेंगलुरु होटल के मालिक शिवराज के रूप में की गई है।

चिक्कमगलुरु शहर में एवरेस्ट और बेंगलुरु दोनों पॉपुलर होटल हैं। आरोप है कि दोनों होटलों ने मटन व्यंजन बताकर गोमांस (बीफ) के विभिन्न व्यंजन परोसे गए। इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी की थी।

एक अन्य मामले में, पुलिस ने चिक्कमगलुरु के न्यामत होटल में अवैध रूप से संग्रहीत 20 किलोग्राम बीफ जब्त किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने के बाद होटल में छापा मारा था और इरशाद अहमद नाम के होटल मालिक को गिरफ्तार किया था।

आईएएनएस
चिक्कमगलुरु (कर्नाटक)


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment