मुंबई में लैंडिंग से पहले बंद हुआ Indigo Aircraft का एक इंजन, सुरक्षित उतरा
Last Updated 29 Aug 2023 03:45:08 PM IST
मदुरै से मंगलवार को मुंबई आ रहे इंडिगो के एक विमान का एक इंजन लैंडिंग से पहले अचानक बंद हो गया, हालाकिं इसके बावजूद विमान मुंबई हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गया।
![]() मुंबई में लैंडिंग से पहले बंद हुआ Indigo Aircraft का एक इंजन, सुरक्षित उतरा |
दो इंजन वाला एयरबस A321 विमान एक इंजन के दम पर सुरक्षित लैंडिंग करने में कामयाब रहा।
एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहाए "मदुरै से मुंबई जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-2012 में मुंबई में उतरने से पहले तकनीकी समस्या आ गई थी। पायलट ने मुंबई में प्रायोरिटी लैंडिंग की। विमान को मुंबई में रखा गया है और आवश्यक रखरखाव के बाद यह परिचालन में वापस आ जाएगा।"
मदुरै से मुंबई आ रहे इंडिगो के एक विमान का एक इंजन लैंडिंग से पहले अचानक बंद होने के बावजूद विमान मुंबई हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतरा।
| Tweet![]() |