पंजाब में पाकिस्तानी घुसपैठिये को BSF के जवानों ने किया ढ़ेर
Last Updated 11 Aug 2023 09:58:51 AM IST
सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने शुक्रवार को पंजाब के तरनतारन में सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया और घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।
![]() (फाइल फोटो) |
एक अधिकारी ने बताया, शुक्रवार सुबह अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संदिग्ध गतिविधियां देखने पर बीएसएफ जवानों ने घुसपैठिए को चुनौती दी, लेकिन वह नहीं रुका और आगे बढ़ता रहा।
अधिकारी ने बताया कि खतरे को भांपते हुए कर्मियों ने गोली चला दी, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
| Tweet![]() |